बाराबंकी। गोरखपुर क्षेत्र में दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के चलते एक से तीन सितंबर तक नौ गाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं। यह ट्रेनें बाराबंकी से होकर गुजरेंगी। इस दौरान दो ट्रेनें बुढ़वल में नहीं रुकेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार अमृतसर से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इसका सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और कप्तानगंज में ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह अमृतसर से एक सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर से दो व तीन सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा से दो सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम से एक सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी होकर गुजरेंगी। पूर्णिया कोर्ट से दो व तीन सितंबर को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते संचालित होगी।
14617 का गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और सीतापुर में ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा ललितग्राम से तीन सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कटिहार से एक व दो सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तथा खातीपुरा से एक व दो सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस भी बाराबंकी के रास्ते चलेगी।