फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या व बहराइच हाईवे पर बदला रहेगा वाहनों का रूट

Fri, 18 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगरी में मेलों के आयोजन को लेकर लिया गया निर्णय
विज्ञापन

- पहले 21 अगस्त फिर 26 से एक सितंबर तक रहेगा डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या में मणिपर्वत झूला मेला, सावन के सातवें सोमवार व नागपंचमी मेला को लेकर जिले में दो चरण में 12 दिनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था को लागू किया गया है। पहले चरण में अयोध्या व बहराइच हाईवे पर लागू होने वाला डायवर्जन 17 अगस्त की रात 12 बजे से प्रभावी हो कर 21 21 अगस्त की रात आठ बजे तक रहेगा।
इसके बाद दूसरे चरण में वाहनों का डायवर्जन 26 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर एक सितंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यह जानकारी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों अवधि में गोरखपुर से संतकबीर नगर, बांसी, महदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोंडा व जरवल रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन रामनगर क्षेत्र में चौकाघाट से बदोसराय की ओर मुड़कर सफदरगंज होकर लखनऊ को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बलरामपुर, श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, करनैलगंज से जरवल रोड से चौकाघाट से बदोसराय से सफदरगंज से लखनऊ के लिए जाएंगे। वहीं बहराइच से करनैलगंज, जरवल रोड की ओर से आने वाले वाहन भी चौकाघाट से बदोसराय-सफदरगंज होते हुए लखनऊ की ओर जाएंगे। इसी प्रकार लखनऊ की ओर से गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, गोंडा व पूर्वांचल को जाने वाले वाहन शहर के निकट चौपुला से मसौली, रामनगर होते हुए चौकाघाट की ओर से जाएंगे। यह डायवर्जन व्यवस्था सभी तरह के छोटे बड़े वाहनों पर लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें