फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने वाले मौलाना को भेजा जेल

Fri, 16 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट का आरोपी मौलाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झाड़फूंक के बहाने प्रधान के घर पूरे परिवार को बेहोश करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से सोने व चांदी के जेवरात व 55 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी मौलाना लखनऊ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट व चोरी समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइंस में एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के दयानंद नगर मोहल्ले में 4 सितंबर की रात महिला प्रधान के घर में नशीली खीर खिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर लाखों रुपये की लूटपाट करने वाले मौलाना को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपी मोहम्मद रेहान उर्फ फुरकान पुत्र शफातअली निवासी शिवपुरीखन्ती थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ के पास से पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये से भी अधिक कीमत के सोने व चांदी के जेवरात और 55 हजार 5 सौ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोवताली नगर के बड़ेल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा है। वहीं इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मेें शामिल स्वाट टीम प्रभारी विकास पांडेय, सर्विलांस सेल प्रभारी श्याम सुंदर पांडेय, दिलबहार यादव, कमलेश कुमार, सुनील यादव, विनय आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। 

मस्जिदों के आस पास रेकी कर वारदात करता था मौलाना
एएसपी ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ लखनऊ व बाराबंकी जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी, लूट व मारफीन तस्करी समेत कई संगीन अपराध के 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मस्जिदों के आस पास घूमकर पहले रेकी करता था।

फिर जो परेशान दिखता था उससे दोस्ती करने के बाद पूजा पाठ कराने के बहाने घर जाकर परिवार को बेहोश कर लूटपाट करता था। आरोपी ने बताया कि 23 अगस्त को सफदरगंज इलाके में भी इसने एक घर मेें वारदात की थी। वहीं लखनऊ समेत आस पास के कई जिलों में इस तरह की घटनाएं करने की बात कबूल की की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें