फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 20 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को जेवर व तमंचों संग दबोचा

Sat, 22 Jun 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में करीब पांच माह पहले हुई लूट के आरोपी शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए जेवरात, 860 रुपये की नकदी व तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा था। शुक्रवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेस-कान्फ्रेंस में एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को बड्डूपुर क्षेत्र में डफरपुर चौराहे के पास सराफा व्यवसायी मनोज उर्फ नरेंद्र नामक की बाइक में लात मारकर गिराने के बाद बदमाशों ने उनसे लाखों के जेवरात लूट लिए थे।

इस मामले में तीन बदमाश जेल जा चुके है। चौथे बदमाश सीतापुर जिले के बेहटा छावनी थाना महमूदाबाद निवासी नरेंद्र लोनिया की तलाश चल रही थी। उस पर 20 हजार का पुरस्कार घोषित था। स्वाट, सर्विलांस व बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने नरेंद्र लोनिया को निजामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें