फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बनेगा रोड सेफ्टी प्लान ब्लैक स्पॉट्स पर नजर

Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जल्दी एक ठोस रोड सेफ्टी प्लान तैयार होगा। इसमें खास तौर पर ब्लैक स्पॉट्स पर नजर रखी जाएगी। जिले में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दी। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जिले में असेनी मोड़, दारापुर कट, सफेदाबाद, रसौली, सफदरगंज, दादरा, लक्षबरबजहा, प्रतापगंज, बभौरा स्थान दुर्घटना बाहुल्य हैं। इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर वहां साइनबोर्ड, स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर और अन्य चेतावनी संकेत लगाए जाएं। उन्होंने पॉवर कॉर्पोरेशन को निर्देशित किया कि असेनी मोड़ और दारापुर कट पर लगी स्ट्रीट लाइट्स को जल्द से जल्द कनेक्शन देकर चालू कराया जाए। बैठक में एसडीएम आनंद कुमार तिवारी, ईओ संजय शुक्ला, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, टीआई राम यतन यादव, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, डॉ पूनम सिंह, डॉ सुविद्या वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें