फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे दंपती पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। बाइक से जा रहे दंपति की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के अरूई गांव निवासी राज कुमार वर्मा शनिवार को जैदपुर बाइक से जा रहे थे। वह लखनऊ में ही रहने के कारण गर्भवती पत्नी काजल बेटा शिवम व बेटी सोनल को साथ लेकर जा रहे थे। तभी बाराबंकी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बोलेरो से पीछा कर रहे गांव के बैकुंठ नाथ उर्फ पुरारी, मुकुन्द, दामोदर, कल्लू, विशाल ने किसी रंजिश के कारण दंपति को टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने दंपति की जमकर पिटाई करने के साथ महिला से छेड़खानी भी की। इस बीच मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें