फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ा ट्रक, 18 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधौली (बाराबंकी)। हाईवे पर प्रतिबंधित मवेशियों से भरे एक ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस दौरान पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक में लदे 18 प्रतिबंधित मवेशियों को बरामद कर उन्हें गो आश्रय केंद्र भेजवाया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सफदरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे के चौराहे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लखनऊ की ओर से वध प्रतिबंधित मवेशियों से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गयी और ट्रैक्टर सवार किसान अंकुर व प्रद्युम्न निवासी ग्राम बेरी आलमपुर बाल-बाल बच गये। उसके बाद अनियंत्रित ट्रक भी हाईवे किनारे बने गड्ढे में पलट गया। इस दौरान मामले की जानकारी पर पुलिस को आता देख ट्रक चालक व उसमें सवार अन्य लोग ट्रक छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें लदे 18 प्रतिबंधित मवेशियों को बरामद कर उन्हें हाईवे किनारे स्थित गो आश्रय केंद्र में भेज दिया। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मवेशी लदे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी है। उसके बाद ट्रक सवार लोग भाग गए। ट्रक में 18 मवेशी थे। उन सभी को गोवंश आश्रलय में भेज दिया गया। ट्रक नंबर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें