रामसनेहीघाट के सुमेरगंज में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान
- फोटो : रामसनेहीघाट के सुमेरगंज में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान
कोटवासड़क। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मोहल्ला सुमेरगंज के दशहरा मेला मैदान में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में महिला पहलवानों ने भी दांव दिखाए। लखनऊ की रिया पहलवान ने दिल्ली की खुशी पहलवान को हराकर ट्राली बैग जीता। वहीं पुरुष पहलवानों में अयोध्या के बाबा मनीराम व लखनऊ को संजय पहलवान, बनारस के पहलवान भगवान दास, दिल्ली के अनूप की कुश्ती रोमांचक रही। निर्णायक कुश्ती जीतने पर भगवान दास को साइकिल प्रदान की गई। गोपालपुर के काली प्रसाद से कुश्ती में मुमताज नगर के पहलवान रमेश ने बाजी मारी। रमेश के साथ ही हनुमानगढ़ी के पहलवान राजन दास को कुश्ती जीतने पर एलईडी प्रदान की गई। वहीं बनारस के जितेंद्र को तुलसीपुर के प्रभुदीन ने पराजित कर अटैची व 11 सौ रुपये का पुरस्कार जीता। मुमताज नगर के महाबली पहलवान को हनुमानगढ़ी के रोहित पहलवान ने पटखनी दी। महिला कुश्ती में हरियाणा की काजल को हराकर लखनऊ की ईशा ने परास्त किया। ईशा को 11 सौ रुपये का ईनाम मिला। वहीं लखनऊ की रिया को नंदिनी नगर गोंडा की सरिता ने धूल चटाकर 11 रुपये ट्राली बैग जीता।नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, जवाहर लाल वर्मा, राजेश शंकर गुप्ता, अजय कृष्ण गुप्ता, मोंटी जैन, महेंद्र सिंघ सलूजा, प्रमोद गुप्ता, गोविंद साहू आदि मौजूद रहे।