फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के बढ़ते-घटते जलस्तर से कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी के निशाने पर एक बार फिर तेलवारी गांव आ गया है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के धार पर आ खड़ा हुआ तेलवारी गांव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ कटान रुकती है तो नदी का तेज बहाव दूसरी तरफ कटान को तेज कर देता है।
विज्ञापन

सरयू नदी तेलवारी गांव का अभी तक पश्चिम का हिस्सा काट रही थी, अब नदी ने पूरब की तरफ कटान शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नदी के पूरब छोर पर बचाव कार्य तेज कर दिया है। लगभग एक किलोमीटर दूर तक स्थित तेलवारी गांव की धार कभी इस तरफ काटती है, तो कभी उस तरफ कटान शुरु कर देती है।
ऐसे में बाढ़ खंड के अधिकारियों को भी सही काम करने में दिक्कत आ रही है। मौके पर काम करा रहे सहायक अभियंता धनंजय तिवारी ने बताया की बड़ी साइट होने के चलते कभी इधर कभी उधर नदी कटान करने लगती है, जिससे दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

तेलवारी निवासी ममता, सोनू, मुन्नीलाल, ओमप्रकाश, देवीप्रसाद का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने घटने के कारण इधर उधर कटान हो रही है। कटान को देख हम लोगों ने पलायन की तैयारी शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा का कहना है कि तेलवारी गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड लगातार प्रयास कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें