फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो दिन बाद बरैया में फिर शुरू हुई धान खरीद

Sat, 10 Jan 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के धान क्रय केंद्र बरैया में दो दिन की गहमागहमी के बाद शनिवार को धान की तौल एक बार फिर शुरू हुई। शुक्रवार की देर रात डिप्टी आरएमओ राजीव कुलश्रेष्ठ के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इसके साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी व भाकियू पदाधिकारियों की ओर से पुलिस में की गई शिकायत पर कार्रवाई को लेकर सुलह-समझौता की कोशिश भी जारी है। माना जा रहा है कि डिप्टी आरएमओ से वार्ता के बाद अब केंद्र प्रभारी भाकियू कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दी गई तहरीर पर बल नहीं देंगे।
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट व भाकियू टिकैतगुट के कार्यकर्ता इस केंद्र पर अपने-अपने संगठन से जुड़े किसानों का धान तौलाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को टिकैतगुट के कार्यकर्ता लवकुश का धान लौटाए जाने के बाद विवाद हो गया था। लाठियां तक उठ गई थीं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वार्ता के बाद भाकियू का धरना समाप्त हो गया। शनिवार को धान की तौल कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें