फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सांस के मरीज बढ़े, कम नहीं हो रहे बुखार पीड़ित

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा कांउटर पर दवा लेने के लिएलाइन में खड़े मरीज। - फोटो : जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा कांउटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
विज्ञापन
बाराबंकी। ठंड बढ़ने के साथ ही ओपीडी में सांस रोग के मरीज भी बढ़े हैं। शनिवार को सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही त्वचा रोग के मरीजाें की संख्या ज्यादा रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1259 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को खासी भीड़ रही। इस दौरान परचा बनवाने के लिए सुबह से मरीजों की लाइन लग गई। परचा बनवाने के लिए लाइन में लगे गौतम, हंसराज, गिरधारी, रामसेवक ने बताया कि सुबह नौ बजे आकर लाइन में लग गया था करीब एक घंटे के इंतजार के बाद जाकर परचा बना गया।
इन लोगों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ पर डॉक्टर को दिखाने आया था जिस पर डॉक्टर ने ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। वहीं दवा काउंटर पर लाइन में लगे रमेश, महिमा, नीलोफर, कौशल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था लेकिन सुधार न होने पर डॉक्टर दिखाया करीब आधा घंटे से दवा के लिए लाइन में लगा हूं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया ठंड की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही सांस के मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। सभी को इलाज की सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें