फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सूर्य नमस्कार के साथ निरोगी काया का संकल्प

Sat, 22 Jun 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करते
विज्ञापन
बाराबंकी। योग दिवस की सुबह उल्लास व निरोगी काया का संकल्प लेकर आई। शुक्रवार को घर से लेकर स्कूल कॉलेज, जेल से लेकर पुलिस लाइन व न्यायालय परिसर, खेल मैदान से लेकर गांव तक में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक योग करते नजर आए। राज्यमंत्री, अफसर व कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। लाखों लोगों ने कपालभाति, सूर्य नमस्कार, पादहस्त व पद्मासन समेत विभिन्न योग किए।
विज्ञापन


मुख्य आयोजन शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ जहां योग को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखा। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं महिला कल्याण बीना कुमारी मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, महामंत्री संदीप गुप्ता, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ, एसडीएम आदि योग करते नजर आए।

नगरपालिका सभागार में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राम स्वरूप यादव ने योग की आध्यात्म और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। वहीं, जिला जज दिनेश चंद की अध्यक्षता में न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों ने वकीलों के साथ योग किया।
विज्ञापन


जनेस्मा में प्राचार्य प्रो. सीताराम ने योग दिवस की अगुवाई की। सतरिख के टीआरसी लॉ कॉलेज में उप्र संस्कृत संस्थान के सहयोग से स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर योग शिविर एवं कार्यशाला हुई। योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी, डॉ. सुधीर वर्मा व डॉ. सुजीत चतुर्वेदी ने योग का महत्व बताया।

चिनहट देवा रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में नीलेश मिश्रा, डॉ. नैन्सी गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार ने योग कराया। सिरौलीगौसपुर तहसील में योग शिक्षक बृजेश शुक्ला ने संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. नीरज वर्मा, रामसनेहीघाट क्षेत्र के पायका मैदान में एसडीएम रामआसरे वर्मा, ब्लॉक बनीकोडर में बीडीओ विनय कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विभाग संघ चालक गंगा बख्श ने योग कराया।
विज्ञापन


उधर, बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेश पटेल ने कृषक बाल विद्या मंदिर उधवापुर में हरख व सिद्धौर ब्लॉक के 100 लोगों संग योग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें