फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 45 केंद्र प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल

Sun, 28 Sep 2025 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला विपणन अधिकारी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद धान खरीद में लगे 45 केंद्र प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जबकि कई स्थानों पर गैर जिलों से आए विपणन निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने केंद्र प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल का प्रस्ताव बनाकर संस्तुति के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या को भेजा था। खाद्य नियंत्रक के अनुमाेदन के बाद 45 केंद्र प्रभारियों की तैनाती धान खरीद केंद्रों पर कर दी गई है। इनमें सीतापुर से आए मनोज कुमार ने नवीन मंडी में तैनात करते हुए दो केंद्रों का जिम्मा दिया गया है।
इसी प्रकार दीपिका दुबे को मंडी मेें दो और सरिता शुक्ला को एक केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सफदरगंज मंडी के पांच केंद्रों में से राकेश को दो, अर्पिता को दो और किसलय मिश्र को एक सेंटर का जिम्मा दिया गया है। फतेहपुर में अनुपम सिंह को तो कुर्सी में सौरभ श्रीवास्तव को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार बुढ़वल में विभा गुप्ता, सूरतगंज में प्रतीक सिंह और सिरौलीगौसपुर में प्रमोद कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वहीं टिकैतनगर में मनीष सिंह, भिटरिया में अमित मिश्रा, थोरथिया में सोनम सिंह, रामसनेहीघाट में ऋषिराज श्रीवास्तव, दरियाबाद में अरुण श्रीवास्तव, लालगंज में कात्यानी शंकर को तैनात किया गया है। इसके अलावा आलोक को सिद्धौर, कुलदीप काे धनौरा का केंद्र प्रभारी बनाया गया है। वहीं हैदरगढ़ के हुसैनाबाद केंद्र पर मंजुला सिंह को, हैदरगढ़ मंडी प्रथम पर राजेश कुमार को, हैदरगढ़ मंडी द्वितीय में रश्मि सिंह को हैदरगढ़ मंडी तीन और चार पर सुनीता देवी तथा त्रिवेदीगंज में सविता वर्मा जबकि देवा में अयोध्या प्रसाद और हरख में निशा की तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें