फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लाभार्थी संतुष्ट हों, तभी निस्तारण की लगाएं रिपोर्ट : डीएम

Sun, 07 Jul 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
नवाबगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिन
विज्ञापन
बाराबंकी। सदर तहसील में शनिवार को फरियादियों की भारी भीड़ रही। यहां जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की शिकायतें सुन डीएम ने वहां पर मौजूद अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब लाभार्थी संतुष्ट हों, तभी निस्तारण की रिपोर्ट लगाएं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि घर बैठे या फोन पर बातकर शिकायत का निस्तारण किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के सामने 200 शिकायतें आईं जिनमें से महज चार का ही निस्तारण कराया जा सका।

इसी तरह जिले की सभी तहसीलों में कुल 756 शिकायतें आईं जिनमें से महज 31 का ही निस्तारण कराया जा सका। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ सुमित त्रिपाठी, डीडीओ भूषण कुमार, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, ओपी त्रिपाठी व राजित राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बची हुई भूमि पर की जा रही प्लाटिंग
रनापुर के जगजीवन ने बताया कि बैनामा से बची भूमि पर दबंग प्लाटिंग कर रहे हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। रनापुर गांव में पिता भगौती ने दस बिस्वा जमीन का बैनामा किया था। आठ बिस्वा भूमि बाकी है जिस पर भूमाफिया द्वारा प्लाटिंग की जा रही है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।


फोन पर बात के बाद कर दिया निस्तारण
लाही गांव निवासी शीतला प्रसाद ने बताया कि 15 दिन पहले आबादी की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर लेखपाल ने फोन कर औपचारिकता निभाई। गांव में आबादी की भूमि पर खड़ी दीवार गिराकर खेत में मिला लिया। बीस दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी। मौके पर कोई जांच करने नहीं गया, लेखपाल ने फोन पर बात कर निस्तारण कर दिया।


राशन कार्ड बनाने की लगाई गुहार
बदोसराय की रहने वाली अनीता ने एसडीएम से कहा कि आठ माह पहले पति की मौत हो गई। उसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी मेहनत-मजदूरी करके खुद उठा रहीं हूं। मजदूरी से जो मिलता है, उसी से छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण होता है। यदि एक अदद राशन कार्ड बनवा दिया जाए तो काफी हद तक मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें