फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर 50 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा में पचास दिन पहले हुई घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोर्ट के आदेश पर जबरन घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पुलिस ने 22 जनवारी को कस्बा में हुए भूमि विवाद के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने कहा इनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने के लिए लाठी-डंडों लैस होकर दबंगो ने हमला किया तथा विरोध करने पर मारने के लिए दौड़ा लिया था। भागकर घर पहुंचने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारापीटा तथा बीचबचाव करने दौड़ी पत्नी व बहन को भी मारापीटा तथा छेड़छाड़ की थी।
एसीजेएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के रनबहादुर सिंह, अमरेंद्र सिंह उफ बड़कन्नू, महेंद्र सिंह उर्फ छोटकन्नू, वीर प्रताप सिंह उर्फ ननकन्नू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, घर में जबरन घुसने व महिलाओं से छेड़छाड़ की धारा में कार्रवाई की है। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें