फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मरम्मत पूरी, भारी वाहनों के लिए खुला संजय सेतु

Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 संजय सेतु के जॉइंटर की मरम्मत के बाद भी नहीं डाली गई प्लेट।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। तहसील क्षेत्र रामनगर में बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर सरयू नदी पर स्थित संजय सेतु की मरम्मत का काम रविवार शाम पूरा हो गया। इसके साथ ही चार दिन से बंद रखा गया भारी वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। अब इस पुल से बड़े ट्रक, ट्रेलर और रोडवेज बस आराम से निकल सकेंली। अभी तक गोंडा, बहराइच और बलरामपुर जाने वाले वाहन अयोध्या हाईवे से होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन


संजय सेतु करीब 40 साल पुराना है। इसमें अक्सर ही टूट-फूट की समस्या आती रही है। 17 अप्रैल से एनएचएआई ने इसके जोड़ों (जॉइंटर) की मरम्मत शुरू कराई थी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक भारी वाहनों को रोककर अयोध्या हाईवे से भेजा गया।

पुलिस ने बाराबंकी शहर के रामनगर तिराहा पर बैरियर लगा दिया था लेकिन कुछ ड्राइवरों ने दूसरी सड़कें पकड़कर पुल पार करने की कोशिश की जिन्हें आखिर रामनगर पुलिस ने रोककर वापस कर दिया या फिर रामनगर से बदोसराय होते हुए सफदरगंज चौराहे से निकालते हुए अयोध्या हाईवे पर भेला गया।
विज्ञापन


रामनगर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि संजय सेतु की मरम्मत पूरी होने के बाद रविवार शाम से सभी वाहन पुल से गुजरने लगे।


मरम्मत में दिखी लापरवाही
मरम्मत के बाद एक अहम कमी दिखी। जोड़ों में सीमेंट और कंक्रीट भरा गया लेकिन प्लेट या सुरक्षा का कोई और इंतजाम नहीं किया गया। रविवार शाम पांच बजे के बाद जब फिर से बड़े वाहन गुजरे तो नया भरा हुआ सीमेंट टूटकर गिरता नजर आया। ऐसी लापरवाही से भविष्य में फिर से बड़े खर्च पर पुल की मरम्मत करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें