फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह के अंदर दुरुस्त करें सतरिख रोड : हाईकोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख रोड के लखनऊ में पड़ने वाले 7.13 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की बदहाली दूर करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यालय भेजा जा चुका है। इस पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ला की खंडपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि सतरिख रोड के लखनऊ क्षेत्र में आने वाले 7.13 किलोमीटर हिस्से को चौड़ा और मजबूत करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
अदालत ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ को मामले को देखने और सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जब तक स्थायी काम शुरू नहीं होता, तब तक सड़क पर पैचवर्क या अन्य जरूरी कार्य तत्काल कराए जाएं।
विज्ञापन

अदालत ने इसके लिए करीब तीन सप्ताह का समय दिया है ताकि सड़क आवागमन के योग्य हो सके। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त 2026 को होगी। सतरिख रोड का यह मार्ग बाराबंकी-लखनऊ आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के चौड़ीकरण और मजबूती से दोनों जिलों के बीच यातायात को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें