फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक सप्ताह में जमुरिया नाले से हटा लें अवैध कब्जा

Tue, 09 Jan 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जमुरिया नाले से अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से सोमवार को मुनादी कराई गई। इस दौरान अवैध कब्जेदारों को एक सप्ताह का मौका दिया गया है। कहा गया है कि वह स्वत: कब्जा हटा लें अन्यथा की दशा में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बुलडोजर से अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के अंदर से निकले जमुरिया नाले पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। करीब 188 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने या तो पक्का निर्माण करा रखा है या फिर चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया है। इसके लेकर कई बार अवैध कब्जेदारों को नोटिस भी जारी किया गया। अवैध कब्जों के चलते बारिश के दौरान जलनिकासी न होने के कारण नाला उफना गया और शहर में तबाही मच गई थी। कई दिनों तक जहां एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में पानी भरा रहा, वहीं चार दिन तक पटेल तिराहे पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। इस दौरान लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जाने से करोड़ों का नुकसान भी हुआ था।

इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गंभीर रुख अपनाया है और नाले की सफाई कराने का प्लान तैयार कराया है। नाले की सफाई में सबसे बड़ा रोड़ा अवैध निर्माण बने हुए हैं। पहले चरण में इन्हें हटाया जाना है, इसको लेकर सोमवार को मुनादी कराई गई। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया अवैध कब्जेदारों को स्वत. कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें