फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीकाउंटिंग खारिज, बब्बन बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बार अध्यक्ष पद के विजेता सुरेन्द्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत तीन पदों पर रुका चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी व उनकी टीम ने बैठक के बाद रीकाउंटिंग का प्रार्थना पत्र खारिज कर सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन को अध्यक्ष घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है।  
विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना हुई थी। जिसमें अध्यक्ष पद पर मामूली जीत-हार के अंतर पर रीकाउंटिंग की मांग की गई थी। चुनाव कमेटी ने प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए गुरुवार को मीटिंग की जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी गिरजाकांत शुक्ला व उनकी टीम ने रीकाउंटिंग का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन को 481 मत व हरीश चंद्र अगिभनहोत्री को 479 मत मिले।

बब्बन को 2 मतों से विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर त्रिपाठी ने पुनर्मतगणना पत्र वापस लेते हुए कहा कि मैं जनादेश का स्वागत करता हूं। इस पद पर प्रमोद कुमार वर्मा उनसे 10 मतों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए राजीव तिवारी को 384 मत व देवी प्रसाद वर्मा को 379 मत मिले। राजीव तिवारी 5 मतों से विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन


वहीं अध्यक्ष पद के निकटतम प्रतिद्वंदी हरीश चंद्र अगिभनहोत्री ने चुनाव कमेटी द्वारा रीकाउंटिग प्रार्थना पत्र खारिज करने के विरोध में हाईकोर्ट में जाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि 1477 मत पड़े थे, परंतु मतगणना मात्र 1474 वोटों की ही की गई है। इसके साथ ही मतगणना सीट पर व्हाइटनर लगा पाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव कमेटी ने रीकांउटिंग के प्रार्थना पत्र स्पीकिंग आर्डर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें