फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लंबी कूद में रौनक वर्मा व अंशिका सिंह ने मारी बाजी

Tue, 19 Dec 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा चल रही पांचवी स्पोर्ट्स मीट उड़ान के चौथे दिन का ग्रुप ’ए’ से स्केटिंग, सैक रेस, न्यू ईयर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, ग्रुप ’ब’ निबंध प्रतियोगिता ग्रुप ’ब’ और ’स’ की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बच्चाें ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


सोमवार को हुई प्रतियाेगिता में ग्रुप ब में लांग जंप बालक वर्ग में रौनक वर्मा, बालिका वर्ग में अंशिका सिंह ने बाजी मारी। ग्रुप ’स’ से बालक वर्ग में आयुष पटेल व बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम स्थान पर रहे। कार्ड मेकिंग में अथर्व वर्मा, निबंध प्रतियोगिता ग्रुप ‘ब’ से अग्रिम दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो मैच में बालाजी का बचपन से बालक बालिकाओं की टीम ने बाजी मारी।

बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक अंकुर माथुर ने बच्चों को बताया कि हर खेल में समय की एक सीमा होती है। हर एक खेल को निश्चित समय में शुरू कर समाप्त किया जाता है। इसी प्रकार हमारे जीवन में हर छोटे-छोटे काम को उसके वक्त पर ही करना चाहिए। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नरेश यादव, क्रिकेट कोच मयंक द्विवेदी, बैडमिंटन कोच रुचि गौरव, जूडो कोच खेलो इंडिया से सुनील कुमार यादव, सविता कौर, अल्पना कौर, अना खान, शगुन, समीर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें