फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका

Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बीते फरवरी माह में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। आरोपी इस मामले में जेल में बंद है। बताते चलें कि कस्बा टिकैतनगर के एक मोहल्ला में बीती 23 फरवरी की सुबह एक तीन साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पहुंचा पड़ोस में ही रहने वाला संजय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी कस्बे में ही बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कर उसे जेल भेजा था। पुलिस ने अब इस आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें