फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक युवती ने गैर जनपद में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही रहने वाले पवन कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर लखीमपुर में तैनात है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिपाही से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद विवाह करने से मना कर दिया। अब वह दूसरी युवती से शादी कर रहा है। सिपाही से पांच फरवरी को एक तिलक समारोह के दौरान मुलाकात होने पर युवती ने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप है कि उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की। कोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है युवती ने लखीमपुर जिले में तैनात सिपाही पवन कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सिपाही के रिश्तेदारों पर मारपीट करने का आरोप है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें