फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में ही रामपुर स्कूल जर्जर

Fri, 19 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। रामपुर प्राथमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन एक ही शिक्षा सत्र पूरा करने में जर्जर हो गया है। मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराने की ग्रामीणाें ने डीएम से शिकायत की थी लेकिन कोई सुधार नहीं कराया गया। अभिभावकों ने प्रमुख सचिव से शिकायत की है। मोहम्मदपुर के रामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2013-14 में कराया गया था। आधे-अधूरे व घटिया निर्माण के कारण बीते सत्र में ही लोगों ने डीएम व खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर निर्माण की जांच की मांग की थी। सुधार कराने का आश्वासन देकर बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया गया लेकिन पूरा सत्र बीतने के बाद भी विद्यालय में कोई सुधार नहीं कराया जा सका है। गांव के रामतीर्थ, लालबहादुर, संतराम, देवदत्त व राज कुमार ने प्रमुख सचिव से शिकायत की है। इन लोगाें ने कहा विद्यालय का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे भवन के छत की सरिया बाहर से दिखाई देती है तथा बरामदे का लिंटर मानक से काफी नीचे है। बारिश में भवन की छत टपकती है जिससे उबड़ खाबड़ फर्श पर बच्चों को चलने व बैठने में कठिनाई होती है। ग्रामीणाें ने बताया बीती सात फरवरी को समीप के बेहटा गांव में रात्रि प्रवास को आए डीएम से भवन निर्माण की जांच करा कर सुधार कराने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें