बाराबंकी। रामनगर पीजी कॉलेज में संचालित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र को तीन नए विषयों की मान्यता मिल गई है। अब नए विषय एमए योग, एमए भूगोल व पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिल में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकेंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एमए में तीन नए विषयों की मान्यता मिलने से छात्र-छात्राओं को इनकी पढ़ाई का अवसर मिलेगा। सरकार की मंशा है कि अब सभी विद्यालयों में योग की शिक्षा दी जाए। ऐसे में योग भी अब शिक्षा का पार्ट होगा।
इसके लिए योग की पुस्तकें मिलेंगी। जिसका विद्यार्थी घर पर भी अध्ययन करें। बीच-बीच में ट्रेनर कॉलेज आकर विद्यार्थियों को योग की ट्रेनिंग देंगे। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।