फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा के खेतों में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। बारिश का पानी खेतों में भर जाने के कारण नईमऊ गांव के पास किसानों की करीब दो सौ बीघे मेंथा की फसल पूरी तरह से डूब गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। किसानों का आरोप है कि अवैध तरीके से प्लाटिंग कर दिए जाने से जलनिकासी न होने से मेंथा की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शारदा नहर के किनारे नईमऊ के पास से रेठ नदी निकली हुई है। कई दिनों से हो रही बारिश से नईमऊ के किसानों की करीब दो सौ बीघा मेंथा की फसल डूब गई है।
किसान गुरुचरण गौतम, राजेश यादव, गिरीश कुमार, भगवती गौतम व प्रमोद रावत आदि लोगों ने बताया कि बारिश का पानी रेठ नदी में निकल जाता था लेकिन अवैध प्लाटिंग की वजह से पानी नहीं निकल पा रहा है जिससे हम लोगों की मेंथा की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने एसडीएम सदर से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने तथा फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें