फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: पेड़ और दीवार गिरने से बुजुर्ग, दूध कारोबारी व महिला की मौत

Sat, 26 Sep 2026 03:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में बारिश आफत बन गई है। जिले में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के एक दूध कारोबारी की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
बाराबंकी में कई लोगों की जान गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के चलते पेड़ और दीवार गिरने से तीन अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें बुजुर्ग, दूध कारोबारी और महिला की मौत हो गई। शहर सहित ग्रामीण अंचल में पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं बिजली के पोल टूटने से 700 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। 

विज्ञापन


सीतापुर के मानापुर मुर्तजा नगर गांव निवासी संजय वर्मा (35) शनिवार को दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे। बेलहरा के झबरापुर गांव के पास विशाल पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गढ़ी गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान इमली का विशाल पेड़ छप्पर पर गिर गया। हादसे में घायल 80 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भतीजे परमानंद वर्मा (52) और शिवप्रसाद वर्मा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


वहीं रामनगर तहसील क्षेत्र के सरदारगंज गांव में शुक्रवार रात कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। सुनीता (36) घर जा रही थीं, तभी रास्ते में बनी दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीनों घटनाओं में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन निरंकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों मृतकों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें