फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुहारों से सुहावना हुआ मौसम, पारा छह डिग्री कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बीते कई दिनों से उमस व गर्मी से परेशान लोगों को पिछले दो दिनों से बहुत राहत मिली है। मंगलवार रात से बुधवार को पूरा दिन रुक-रुक कर कई बार बरसात हुई। इससे गांव कस्बों व शहर में जलभराव हो गया। नालियों का पानी उफनाकर सड़क पर आ गया। मौसम में आए इस परिवर्तन के कारण बुधवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान दो दिन पहले की अपेक्षा करीब छह डिग्री कम रहा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तो न्यूनतम 24 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सोमवार से ही मौसम ने करवट ले ली थी। तेज हवा चल रही थी। मंगलवार रात को मौसम ने पूरी तरह से बदलाव किया और तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। रात में जिले के अधिकतर हिस्से में बरसात हुई। बुधवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर कई बार बरसात हुई। इससे शहर के करीब हर मोहल्लों में पानी भर गया।
जमुरिया नाले का जलस्तर भी बढ़ा दिखा। लखपेड़ाबाग, बाल विहार, मकदूमपुर में तो नालियों का पानी सड़क पर आ गया। बरसात से किसानों में खुशी रही। दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से धान की फसल को फायदा मिला है। किसान अलगू गौतम, जय नारायण बताते हैं कि बस तेज हवा न चले तो खेती को फायदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें