फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के रंग-रूप में होगा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को अयोध्या से फैजाबाद होते हुए बाराबंकी के रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां कई खामियां मिलीं वहीं लखनऊ के करीब व अयोध्या तथा वाराणसी को जोड़ने वाले बाराबंकी रेलवे स्टेशन को कई सुविधाएं व सौगात देने का प्लान तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या से लखनऊ तक के दोहरीकरण कार्य का बजट मिल गया है। बहुत तेजी से काम भी चल रहा है। पहले चरण में अकबरपुर से अयोध्या व बाराबंकी तथा दूसरे चरण में लखनऊ तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या करीब होने का एहसास पर्यटकों को पहले ही हो, इसको लेकर राम मंदिर के रंग-रूप के मॉडल में स्टेशन दिखे इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन कई मायनों में खास है। लखनऊ से करीब होने के साथ ही जहां पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे की दो लाइनें गुजरती हैं। वहीं दो प्रमुख धार्मिक स्थल अयोध्या व वाराणसी के आवागमन की सुविधा आसान करने के लिए इसको लेकर कई प्लान है। जिसके तहत कार्य कराए जाएंगे। इससे पूर्व डीआरएम ने अयोध्या से लौटते समय दरियाबाद व सैदखानपुर स्टेशन की अवस्थापना सुविधाएं देखी। रेलवे स्टेशन के अस्पताल में स्टाफ नदारद मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें