फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कीटनाशक दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित, तीन को नोटिस

Thu, 09 Jul 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खरीफ फसलों में किसानों को सही मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के कीटनाशक उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर डीएम के आदेश पर बुधवार को कृषि और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमों ने कीटनाशक कंपनियों और निजी प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान 32 दुकानों की जांच कर 11 नमूने संग्रहित किए गए। गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित और तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक उमेश कुमार साहू ने नवाबगंज और हैदरगढ़ तहसील में आठ दुकानों का निरीक्षण कर दो नमूने लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने फतेहपुर और रामसनेहीघाट में 17 दुकानों की जांच की और सात नमूने लिए।
फतेहपुर की किसान बीज एवं खाद भंडार धौसार, श्याम कृषि सेवा केंद्र और राजपूत खाद भंडार के संचालक टीम के आने की सूचना पर दुकान बंद कर निकल गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, निरीक्षण में सहयोग न करने पर फतेहपुर के संजय बीज भंडार चंदूरा और एक्सपायरी दवाएं रखने पर रामसनेहीघाट के राज बीज भंडार कोटवा सड़क का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील में सात दुकानों की जांच कर दो नमूने लिए। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को स्टॉक व बिक्री रजिस्टर पूरा रखने, कैश-मेमो देने और आईपाम्स पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही बिक्री करने के कड़े निर्देश दिए हैं। संग्रहित किए गए सभी 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें