फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर बरामद की 15 किलो पॉलीथिन

Sat, 23 Jan 2016 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन प्रयोग पर रोक लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शनिवार को कोठी कस्बे में एक दुकान पर छापा मारकर यहां से 15 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है। शासन से एफएसडीए को पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एफएसडीए के पदाभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने में कार्रवाई करने का अधिकार एफएसडीए को भी दिया है। शासन से मिले इस आदेश के अनुपालन में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने कोठी कस्बे में व्यापारी प्रदीप की दुकान पर छापा मारा। जांच पड़ताल के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारी की दुकान से 15 किलो पॉलीथिन बरामद कर जब्त कर ली है।

एफएसडीए के पदाभिहीत अधिकारी ने बताया कि पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बहुत जल्द ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर पूरे जिले में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा जिससे शासन के आदेश का पूरी तरह से अनुपालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें