फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रहा अस्पताल व मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत के मामले की जांच करने पहुंची एसीएमओ की टीम को देख एक झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद कर भाग गया। टीम ने पास के एक अस्पताल की जांच की। बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल व मेडिकल स्टोर को टीम ने सील कर दिया। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के केल्हनुआ गांव के पवन की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का की झोलाछाप के इलाज से हुई मौत मामले की जांच के लिए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा और सीएचसी अधीक्षक त्रिवेदीगंज डॉ. महूमद खान की टीम गठित की। टीम बृहस्पतिवार को जांच करने हनुमंत नगर चौराहा पहुंची जहां झोलाछाप जयकिशन क्लीनकि चला रहा था। उसे टीम के आने की भनक लग गई जिससे झोलाछाप भाग निकला। टीम को क्लीनिक बंद मिला। इसके बाद टीम ने वहीं पर संचालित अमन क्लीनिक नामक अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल संचालक रामबाबू सिंह पंजीकरण और अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने अस्पताल और मेडिकल स्टोर का सील कर दिया। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें