फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में बिना फार्मासिस्ट के चलता मिला मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में हाईवे किनारे स्थित एक नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर और अभयनगर में एक डिस्पेंसरी की मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने जांच की। बिना फार्मासिस्ट के संचालित स्टोर में एक्सपायरी डेट की कई दवाएं मिलीं। इस स्टोर से दो और अभयनगर स्थित एक डिस्पेंसरी से छह दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शहर में हाईवे किनारे एक बाराबंकी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। नर्सिंग होम के अंदर ही किरन यादव के नाम से मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। डीआई ने मंगलवार को यहां पर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार मौजूद नहीं था लेकिन दवाओं की बिक्री की जा रही थी। स्टोर में कई एक्सपायरी दवाएं मिलीं। संदिग्ध पर दो दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा है। डीआई सुमित वर्मा ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
उधर देवा रोड पर अभयनगर में संचालित ईएसआई डिस्पेंसरी की जांच की। इस दौरान छह दवाओं का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। डीआई सुमित वर्मा ने बताया कि एक नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर और अभयनगर स्थित एक डिस्पेंसरी की जांच की गई। मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। दोनों जगह से दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजने के साथ जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें