फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व चावल का पाउडर व तेल पकड़ा, फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटखोरी की आशंका पर एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को शहर से सटी धरसनिया ग्राम पंचायत में आलू और चावल का पाउडर बनाने वाली एक फैक्टरी को सीज करने के साथ संचालक को नोटिस जारी किया है। फैक्टरी से सवा नौ क्विंटल तेल भी बरामद किया गया है। इसके साथ जिले के अन्य इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान खोवा, बेसन, गुझिया आदि के पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को धरसनिया स्थित टाइमैक स्नैक फूड फैक्टरी पर छापा मारा गया। छानबीन के दौरान मिलावट की आशंका पर फैक्टरी से करीब 27 क्विंटल आलू पाउडर और 36 क्विंटल टूटा चावल (पाउडर जैसा) बरामद किया गया। करीब सवा नौ क्विंटल रिफाइंड तेल भी बरामद किया गया। छानबीन के दौरान फैक्टरी संचालक कोई अभिलेख भी नहीं दिखा सका। इस पर फैक्टरी को सील करते हुए संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
खोवा, गुझिया, बेसन समेत भरे पांच नमूने
एफएसडीए की टीम ने छाया चौराहा स्थित सरस्वती स्वीट्स नामक दुकान पर छापा मारकर देशी घी से निर्मित गुझिया तथा चांदी के वर्क का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा बेलहरा स्थित मेराजुल की दुकान से बेसन, अलियाबाद निवासी अमित के यहां से खोवा, रामनगर के बुढ़वल चौराहा स्थित प्रदीप की दुकान से खोवा समेत पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें