बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को भी बकाएदारों से वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 53 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
टीम ने शहर के नेहरूनगर, घोसियाना व तहसील कॉलोनी के 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल जमा न किए जाने पर काट दिए। अशदनगर, कृष्णानगर, दशहराबाग व पटेलनगर मोहल्ले में 17 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उत्तर टोला बंकी, गांधीनगर व अभयनगर में चेकिंग के दौरान बकाया न जमा करने वाले 26 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि 12.94 लाख के बकाएदार 53 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।