बाराबंकी। औषधि निरीक्षक ने सूरतगंज कस्बा के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छानबीन में स्टोर का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर करीब 35 हजार की दवाओं के साथ की मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई के दौरान सुल्तानपुर की औषधि निरीक्षक भी मौजूद थीं।
जिले औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने सुल्तानपुर की औषधि निरीक्षक अनीता कुरील के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को देखकर मेडिकल स्टोर संचालक मौके से भगाने लगा जिसे कर्मचारियों ने पकड़ लिया। डीआई ने मेडिकल स्टोर संचालक देवेन्द्र कुमार से लाइसेंस मांगा जो उसके पास नहीं था। दवाओं की खरीद के अभिलेख भी नहीं मिले। इस पर टीम ने करीब 35 हजार की दवाओं को सीज करने के साथ तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ संचालक के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में केस दर्ज कराया गया है।
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सुल्तानपुर की डीआई के साथ सूरतगंज कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। यह स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित था। करीब 35 हजार की दवाओं को सीज किया गया। दवाओं के तीन नमूने जांच को भेजे गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।