फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को टिकैतनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छानबीन में स्टोर का लाइसेंस नहीं मिलने पर वहां मौजूद दवाएं सील कर दीं। दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा के मुताबिक टिकैतनगर क्षेत्र के आल्हनमऊ कस्बे में बिना लाइसेंस के एक मेडिकल स्टोर का संचालन किए जाने की शिकायत आईजीआरएस पर मिली थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि प्रतिबंधित दवाएं खुलेआम बेचने का विरोध करने पर स्टोर संचालक मारपीट करने पर अमादा हो जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने छानबीन करने का आदेश दिया। औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छानबीन में स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसके पास दवाओं की खरीद-बिक्री के भी कागजात मौजूद नहीं थे।
इस पर औषधि निरीक्षक ने दुकान में मौजूद करीब 28 हजार की दवा सील कर दीं। दो दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के पास लाइसेंस व अन्य कागजात मौजूद नहीं थे। दुकान में मौजूद 28 हजार छह सौ रुपये की दवाओं को सील करते हुए दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए हैं। संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

कई संचालकों के खिलाफ हो चुकी कार्रवाई
जिले के कई क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले सूरतगंज और जहांगीराबाद क्षेत्र में भी ऐसे मेडिकल स्टोर बंद कराए जा चुके हैं। फतेहपुर क्षेत्र के पटना में बिना लाइसेंस दो मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी जिले में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें