फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फी, केक समेत आठ नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खोवा, बर्फी, केक समेत करीब आठ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाई की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दरियाबाद स्थित सुंदर स्वीट और सुमेरगंज स्थित मोलहे मिष्ठान भंडार पर छानबीन की। इन दुकानों से खोवा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। धनोखर चौराहा स्थित शोभा बेकरी से केक, भिटरिया स्थित अर्जुन मिष्ठान भंडार से छेना, मौर्या मार्केट स्थित मुनीश्वर स्वीट से बर्फी, नाका सतरिख स्थित न्यू राजस्थान स्वीट से पेड़ा का नूमना जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा धनोखर स्थित खोया मंडी से मुकेश और उमरी खेवली निवासी विजय बहादुर से खोवा का नमूना लिया गया। अभिहीत अधिकारी के मुताबिक सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की मिलावट की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को एफएसडीए की कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें