फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस खड़ी मिली धान से लदी ट्राली अज्ञात और बिचौलिए पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एसडीएम सदर ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ वृहस्पतिवार को सफदरगंज मंडी में छापा मारा। छानबीन के दौरान यहां पर एक ट्रॉली लावारिस खड़ी पाए जाने पर अज्ञात तथा एक बिचौलिये के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि जितनी ट्रॉलियां अंदर खड़ी हैं पहले इनकी तौल करा ली जाए। इसके बाद नए किसानों को टोकन जारी किए जाएं। वहीं लक्ष्य से अधिक धान खरीद होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी के साथ सफदरगंज मंडी में छापा मारा। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर अभी भी भारी संख्या में धान लदी ट्रॉलियां खड़ी हैं। जिस पर सभी ट्रॉलियों को नंबरिंग कराते हुए क्रमवार तौल कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि पहले इन ट्रॉलियों की तौल करा ली जाए। इसके बाद नए किसानों को टोकन जारी किए जाएं।
इस दौरान परिसर में एक ट्रॉली अज्ञात पाए जाने तथा वहां मौजूद साहिलपुर निवासी राहुल द्वारा धान बेचने के संबंध में सही जानकारी न दे पाने पर बिचौलिया मानते हुए सफदरगंज थाने में केस दर्ज कराया गया। जिस महिला प्रियंका को राहुल अपना रिश्तेदार बता रहा था जांच में उस महिला से इसका कोई रिश्ता नहीं पाया गया है। इस पर यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष श्रवण सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले ही पूरा हुआ धान खरीद का लक्ष्य
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 30 हजार एमटी निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 1 लाख 38 हजार एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। हम यह लक्ष्य निर्धारित समय से डेढ़ माह पहले हासिल करने में सफल हुए हैं। इससे जिले के 19 हजार 236 किसानों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें