फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेटिका में डालें शिकायत नाम-पता रहेगा गोपनीय

Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिलाओं और बालिकाओं को स्कूल कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर अराजक तत्वों से परेशान होने की जरूरत नहीं। एसपी अर्पित विजय वर्गीय के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शिकायत पेटिकाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कुमारी रत्ना ने शहर के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के गेट पर शिकायत पेटिका लगाई। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत शहर के एक दर्जन स्थानोें पर शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएगीं। इस पेटिका में डाली जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वाली महिला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत पेटिका में ताला बंद किया गया है। ताला हफ्ते में एक बार खोला जाएगा। पेटिका पर महिला थाने का नंबर भी लिखा है ताकि यदि कोई चाहे तो फोन करके भी बता सकता है। फोन पर जानकारी मिलने पर पेटिका खोलकर शिकायत तत्काल प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें