फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाई विजन कैमरों से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों पर अब हाई विजन सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। यह कैमरे लग गए हैं, जबकि रफ्तार पर अंकुश लगाने व कार्रवाई के लिए भी उपकरण और कैमरे लगाए जा रहे हैं। सड़क के प्रत्येक किलोमीटर पर एक हाई पावर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ को सीधा आजमगढ़ समेत अन्य जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करीब 40 किमी. भाग जिले में है। इस पर आवागमन शुरू होने के बाद एक साल में हुए तमाम हादसों में कई लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इसे लेकर यूपीडा पिछले कई दिनों से योजना बना रहा था।
ओवर स्पीड पर अंकुश लगाना कठिन हो रहा है, वहीं ऊंची सड़क पर नीचे सर्विस रोड से लगी तार की बाइंडिंग काट कर अराजक तत्व कई बार मवेशी खदेड़ देते हैं तो कई जगहाें पर पशुपालक हरे चारे के लालच में मवेशी चराते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

कई गांवों के पास ऊपर से नीचे की ओर बनी आरसीसी नालियों के सहारे लोग बाइक चढ़ाकर आगे टोल से पहले उतारते भी दिखाई देते हैं। यूपीडा ने इन सभी गतिविधियों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों के प्रत्येक किमी. पर हाई विजन कैमरा लगाने का काम शुरू किया है।
अधिकारियों के अनुसार अब मोबाइल पर बात करने, सीट बेल्ट समेत हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की निगरानी करते रहेंगे। तय रफ्तार से अधिक होने पर तत्काल ऑनलाइन चालान हो जाएगा।
यूपीडा के इस कदम से जहां हादसों में कमी आएगी, वहीं एक्सप्रेसवे पर निगरानी बढ़ जाएगी। टोल मैनेजर कुलदीप भदौरिया ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चलने वालों की सुरक्षा व सुविधा के लिए प्रत्येक किमी. पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। रफ्तार मापी हर 36 किलोमीटर पर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें