फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पंप की बोरिंग फेल छह हजार आबादी पानी को तरसी

Wed, 21 Aug 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले के 750 घरों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति ना मिलने से करीब छह हजार आबादी पानी को तरस गई। लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते परेशान हाल दिखे।
विज्ञापन

सत्यप्रेमीनगर मोहल्ला के रामसवेक पार्क स्थित पंप की बोरिंग फेल हो जाने के कारण लोगों को यह परेशानी हुई। क्षेत्रीय निवासी अजय शुक्ला, बबलू ,अब्दुल सईद,मनोज द्ववेदी,करुण शंकर आदि लोगों ने स्थानीय सभासद के पास पेयजल आपूर्ति बहाली के लिए फोन कॉल कर शिकायत भी की है। रामसेवक पार्क स्थित पंप नंबर तीन की बोरिंग अचानक फेल हो जाने के चलते घरों में पानी नही पहुंचा तो लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय सभासद से की तो पता चला कि पंप फेल हो जाने के कारण अभी आपूर्ति बहाल नही हो पाएगी। काफी प्रयास के बाद भी जब पंप सही नही हो सका तो दूसरे स्थान पर पंप स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की जाने लगी। सभासद पति देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने बताया कि इस समस्या के संबंध में अधिशासी अधिकारी को जानकारी दे कर शीघ्र दूर करवाने के लिए कहा गया है। नगर पालिका ईओ संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सत्यप्रेमीनगर मोहल्ला स्थित पंप नंबर तीन की बोरिंग फेल हो गई है। इसे जल्दी सही कराया जाएगा।
शहर के सतरिख नाका चौराहे के पास मुख्य पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फट जाने के कारण सड़क पर पानी बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका द्वारा सुबह की आपूर्ति होने के बाद करीब दस बजे आपूर्ति बंद कर इसे दुरुस्त बनाने का कार्य शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक क्षतिग्रस्त सप्लाई लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें