फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा के विरोध में शिक्षकों ने बुुलंद की आवाज, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रेरणा एप के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने गन्ना कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालयों में आए दिन नये-नये आदेश निर्देश के अनुक्रम में गुणवत्तापरक शिक्षा दे रहे हैं। नामांकन प्रतिशत में भी वृद्धि हुई। इसके बावजूद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तो दूर शासन व विभाग अनुपयोगी इन्ट्रीग्रेटेड शिक्षा प्रणाली (प्रेरणा एप) लागू किया जा रहा है। जो पूरी तरह से असुरक्षित है।
ऐसे में शिक्षक निजी सूचनाएं व गोपनीय जानकारी बगैर किसी सुरक्षा के इस पोर्टल पर उजागर नहीं करेंगे। यह प्रेरणा एप शिक्षकों का अपमान ही नहीं बल्कि यह भारतीय संविधान के प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ ही शिक्षकों के निजता के अधिकार का हनन भी है। जिलाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने कहा कि इस ऐप का विरोध करते हुई सभी से अनुरोध है कि कोई भी शिक्षक न तो अपने मोबाइल में प्रेरणा ऐप डाउनलोड करेगा और न ही गुरुवार से कोई सेल्फी भेजेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री उमानाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, डा. देवेन्द्र द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अरूणेंद्र दीक्षित, किरन विश्वकर्मा, विजय बहादुर, देवानंद तिवारी, विवेक गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, हनुमन्त अवस्थी व संजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें