फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी और तांगे पर बैठ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को शहर में एक अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी और तांगे पर सवार कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश में गुंडाराज खत्म कराने की जोरदार मांग की।
विज्ञापन

छाया चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय के नीचे एकत्र हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को हाथों में सरकार और महंगाई विरोधी तख्ती लेकर प्रदर्शन शुरू किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि महंगाई से जनता बेहाल हैं। सरकार टैक्स लगाकर अपना खजाना भरने में मशगूल हैं। वहीं खुले बाजार में भाजपाई गुंडे महिलाओं का चीरहरण कर रहे हैं। प्रशासन मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
जिलाध्यक्ष मोहसिन और प्रदेशीय प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कार्यालय के नीचे एकत्र होकर हाथों में सरकार, महंगाई विरोधी तख्ती लेकर तांगा, रिक्शा के साथ नारे लगाते हुए महंगाई विरोधी मार्च की शुरुआत की। जो घोसियाना, पटेल तिराहा, बंकी ब्लॉक, बस स्टेशन, पटेल तिराहा होते हुए नवाबगंज तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

जहां अपना विरोध दर्ज कराते हुए ईंधन पर उत्पाद शुल्क वापस लेने, महंगाई पर लगाम लगाने की मांग कर विरोध प्रदर्शन खत्म किया। इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सिकंदर अब्बास, सरजू शर्मा, इरफान, शबनम, सिद्दीक पहलवान, गौरी यादव, सना, संजीव समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें