फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के साथ महंगाई को लेकर बुधवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान पीस पार्टी के नेता दुष्यंत सिंह चंदेल ने कहा कि महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाने से पेट्रोल 100 रुपये पार कर गया है जबकि डीजल भी शतक के करीब है। वहीं महंगाई का आलम यह है कि सरसों का तेल 220 रुपये किलो मिल रहा है।
रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई देश में अपना पांव पसारते जा रही है। ऐसे में लोगों को दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल है। इसलिए पीस पार्टी यह मांग करती है कि केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार एक माह के अंदर महंगाई पर अंकुश लगाएं अन्यथा पीस पार्टी संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

इससे पहले पीस पार्टी ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर जिला प्रभारी जफर अंसारी, मौलाना अखलाक नदवी, मौलाना तालिब, रफीक सलमानी, इमरान कुरेशी, हाजी कदीर, हसीब, असगर, मसरुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें