फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बाराबंकी। मांगो को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और अपने ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। किसानों ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है किसान इसी तरह से आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन

भाकियू नेता विक्रांत सैनी के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एडीएम संदीप कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों से ज्ञापन लिया। इस मौके सनत वर्मा, सुधाकर वर्मा, चौधरी कमालुद्दीन, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे। वहीं फतेहपुर में किसानों ने पटेल चौराहे पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसान सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे।
इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। शुक्रवार की सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष सरमैल सिंह गांधी के नेतृत्व में किसानों ने नगर के पटेल चौराहे पर प्रदर्शन किया। सरमैल सिंह गांधी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन कोतवाल संजय मौर्य को सौंपा। इस मौके पर नौमिलाल वर्मा, मुकुन्दी लाल वर्मा, विनोद कुमार यादव, विमलेश कुमार, शतगुरु प्रसाद, श्याम बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने बुलंद की आवाज
बाराबंकी। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाये जाने को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के चार माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आवाहन पर शुक्रवार को छाया चौराहा स्थित कार्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अपना एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक तीनों काले कानूनों की वापसी नहीं होती और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा। यहीं नहीं दिल्ली में चल रहे धरने में जिले से सैकड़ों किसान हर समय बने रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, जिला संरक्षक उत्तम सिंह, रामसेवक रावत, रामानंद, गिरीश चंद, संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
कृषि कानूनों के विरोध में सौंपा ज्ञापन
हैदरगढ़। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम पाल, रामदेव, राजेश यादव, रईस राइन, संग्राम सिंह वर्मा, रामसागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें