फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों की आत्महत्या से भड़के वकील

विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जिलों में साथी वकीलों द्वारा आत्म हत्या किए जाने के विरोध में आक्रोसित वकीलों ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। महोबा में पुलिस संरक्षण में माफिया के उत्पीड़न से क्षुब्ध अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ में विधायक व माफिया से परेशान अधिवक्ता ओमकार तोमर द्वारा आत्महत्या के मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने के विरोध में शनिवार को जिले में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने कामकाज ठप कर हाईवे जाम कर दिया। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा जिले की समस्त तहसीलों में भी वकीलों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाल अयोध्या राजमार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। डीएम कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और सभा की। महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा और अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि महोबा व मेरठ में माफिया से तंग तथा कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के उत्पीड़न से आजिज होकर दो अधिवक्ता आत्महत्या को मजबूर हो गए।
इसमें महोबा के वकील मुकेश पाठक व मेरठ के अधिवक्ता आकाश तोमर का नाम शामिल हैं। बार अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें महोबा के विधायक की भी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने दोषियों पर एनएसए लगाने तथा दोनों वकीलों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा आश्रितों को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमीनुद्दीन ने प्रशासन की लाचारी पर सरकार की खिंचाई की तो महामंत्री ने महोबा व मेरठ के प्रशासन की कटु निंदा की। साथ ही प्रदेश सरकार की अव्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम संदीप गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर अशोक वर्मा, राकेश तिवारी, महेंद्र सिंह, अशोक द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, एसएस रावत, नरेंद्र पाण्डेय, रमाशंकर रावत, कौशल किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें