फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदौली तहसील वापसी पर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रुदौली तहसील वापसी को लेकर वकीलों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार गुप्ता को सौंपा और प्रदेेश सरकार द्वारा पूर्व में किए गए उनके वादे को याद दिलाया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। सिविल कोर्ट परिसर से निकला जुलूस अयोध्या राजमार्ग होकर कलेक्ट्रेट कचहरी पहुंचा। जहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। महामंत्री नरेंद्र वर्मा के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता किस्मत अली ने कहा कि बसपा सरकार में जबरन रुदौली तहसील को अयोध्या जिले में मिला दिया था।
सत्ता में आई सपा सरकार ने इसे फिर बाराबंकी में मिला दिया था। इसके बाद दोबारा सत्ता में आने पर बसपा सुप्रीमो ने इस तहसील को अयोध्या जिले में शामिल कर दिया। तब से लगातार अधिवक्ताओं द्वारा आंदोलन जारी है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने रुदौली तहसील को अयोध्या जिले से हटाकर बाराबंकी में शामिल करने के साथ जिले में वकीलों का टोल टैक्स भी माफ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमीनुद्दीन ने कहा कि बाराबंकी जिले को कमिश्नरी अयोध्या से हटाकर लखनऊ से जोड़ा जाय। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी, अशोक वर्मा, शमीम, लल्लन यादव, राकेश, अनूप, एम पी सिंह, सतीश पांडेय, अशोक, रईस कादरी, रीतेश मिश्रा, प्रणय बाजपेयी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें