फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किसान का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। जमीन विवाद को लेकर युवक ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। बुधवार को दूसरे दिन शव गांव पहुंचने पर परिवारजनों ने आरोपी के हिस्से की जमीन मृतक के परिवार को देने की मांग को लेकर शव रख सड़क जाम कर दिया । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रभारी निरीक्षक ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा और इनके छोटे भाई शिवशंकर की घुंघटेर चौराहे पर स्थित दुकानों के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनों दुकान पर खड़े थे, इसी बीच दोनों में विवाद होने लगा। शिवशंकर ने फावड़े से हमलाकर अयोध्या की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवारजनों ने आरोपी के हिस्से की जमीन मृतक के परिवारीजनों को देन की मांग को लेकर शव रख कर घुंघटेर-बजगहनी मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के बाद प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर माला शांत कराया। इस दौरान कुर्सी, घुंघटेर व बड्डूपुर आदि थानों की पुलिस तैनात रही। वहीं पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें