फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से भूखे लौट रहे बच्चों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एमडीएम न मिलने पर प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। सुढ़ियामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुहेरा में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। भूखे लौट रहे बच्चों ने गुरुवार को विद्यालय में प्रदर्शन किया। जानकारी पर बीएसए ने पूरे मामले की जांच के लिए बीईओ सूरतगंज को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रुहेरा में 77 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। छात्रों के मुुताबिक विद्यालय में एक सप्ताह से मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जा रहा है। विद्यालय में रसोइया राजवती और पुष्पा देवी तैनात हैं। दोनों बिना भोजन बनाए ही लौट जा रही ती हैं। रसोइयों का कहना है कि भोजन बनाने के लिए उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिक्षकों को अवगत कराया गया। शिक्षकों ने उच्चाधिकारियों को बताया। गुरुवार को विद्यालय में उपस्थित 31 विद्यार्थियों ने भोजन न मिलने पर प्रदर्शन किया।
इसकी जानकारी मिलने पर बीएसए ने जांच के लिए बीईओ सूरतगंज को मौके पर भेजा है। राधारमन, छाया, कन्हैयालाल, अनुप्रिया, सीमा, अंजली, लक्ष्मी, पूजा, श्रद्धा आदि विद्यार्थियों ने बताया कि एक सप्ताह से भोजन नहीं बन रहा है। पूरे अगस्त माह में उनको तहरी खिलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें