फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर बढ़ने के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह कचहरी खुलते ही वकीलों ने दीवानी कचहरी में घूमघूम कर नारेबाजी की। बिजली कटौती व बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में आक्रोश जताया।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस की शक्ल में वकील हाईवे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला बार अध्यक्ष भारत सिंह यादव, महामंत्री सुनीत अवस्थी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि शासन द्वारा 24 घंटे बिजली देने की घोषणा अब पूर्णतया नाकाम है। किसान खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद नई विद्युत दरे लागू कर दी गई।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप यादव, शाहीन अख्तर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, आरपी गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें